UKPSC Lecturer Exam 2025 History paper 1 (Question 101-150)
Q101. निम्नलिखित में से किसे खलीफा द्वारा पहली बार दिल्ली के सुल्तान के रूप में मान्यता दी गयी थी ? (a) कुतुबुद्दीन ऐबक (b) अलाउद्दीन खिलजी (c) इल्तुतमिश (d) बलबन Answer – (c) व्याख्या: 1229 ईस्वी में बगदाद के अब्बासी खलीफा अल-मुस्तंसिर बिल्लाह ने शम्सुद्दीन इल्तुतमिश को ‘ सुल्तान-ए-आज़म ’ ( महान सुल्तान) की उपाधि और ‘ खिलअत ’ ( सम्मान सूचक वस्त्र) प्रदान कर कानूनी तौर पर मान्यता दी थी। इस प्रकार इल्तुतमिश खलीफा से अधिकार-पत्र प्राप्त करने वाला दिल्ली सल्तनत का पहला वैधानिक सुल्तान बना। (कुतुबुद्दीन ऐबक ने कभी सुल्तान की उपाधि धारण नहीं की थी , उसने केवल ‘ सिपहसालार ’ और ‘ मलिक ’ के रूप में ही शासन किया था)। Q102. ‘ ख्वाजा मुहाजबुद्दीन ’ को निम्नलिखित में से दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने अपना वजीर नियुक्त किया था ? (a) इल्तुतमिश (b) बलबन (c) रजिया (d) अलाउद्दीन मसूद शाह Answer – (d) व्याख्या: ख्वाजा मुहाजबुद्दीन दिल्ली सल्तनत का एक चतुर और महत्वाकांक्षी अमीर था। उसने सुल्तान बहरामशाह के पतन में मुख्य भूमिका निभाई और उसके बाद जब ...